
अखिल भारतीय गौरक्षा महासंघ युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने राजू आर्य
एटा। समाजसेवी युवा विहिप नेता रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य अपने समाजसेवी कार्यों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं तथा गौ रक्षा को लेकर भी लंबे समय से आवाज बुलंद करते आ रहे हैं। राजू आर्य के गौ सेवा को देखते हुए अखिल भारतीय गौरक्षा महासंघ युवा मोर्चा के नेशनल प्रेसीडेंट आल इंडिया काऊ प्रोटेक्शन महासंघ यूथ विंग प्रांजल शर्मा के नेतृत्व में नेशनल प्रेसीडेंट कलीम भारतीय ने रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य को अखिल भारतीय गौरक्षा महासंघ युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें राजू आर्य वर्तमान में भारतीय किसान विकास मंच के यूपी उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश के प्रभारी के अलावा राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं, साथ ही राजू आर्य मारहरा ब्लाक प्रमुख के खिलाफ दो बार अविश्वास प्रस्ताव भी ला चुके हैं व वर्तमान में मारहरा ब्लाक से क्षेत्र पंचायत सदस्य भी हैं। राजू आर्य लंबे समय से गौरक्षा को लेकर भी कार्य करते रहे हैं तथा
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गौरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना कर चुके हैं तथा कई बार गौरक्षा को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवगत कराते रहते हैं। वहीं अखिल भारतीय गौरक्षा महासंघ युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर हरेंद्र यादव, बबलू यादव,शिवम यादव, मोहित यादव, ओमवीर सिंह, दीपक सिसोदिया, हिमांशु सक्सेना, अरविंद चौहान, अंशु शर्मा सतेंदर यादव, एड हबीब खान, विक्रम सिसोदिया, प्रवीण शर्मा सहित सैकड़ों लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।