प्रदर्शनी (अलीगढ़ महोत्सव)का उदघाटन किया।

अलीगढ़ नुमाइश-उदघाटन

5 फरवरी 2021 को अलीगढ़ राजकीय औधोगिक प्रदर्शनी (अलीगढ़ महोत्सव) के मुख्य अतिथि श्री वीके सिंह मा.राज्यमंत्री,सड़क परिवहन और राजमार्ग भारत सरकार व अति विशिष्ट अतिथि प्रभारी मंत्री श्री सुरेश राणा,श्री संदीप सिंह मा. राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, सांसद अलीगढ़ श्री सतीश गौतम, श्री रघुराज सिंह राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व विधायक शहर श्री संजीव राजा, कोल विधायक श्री अनिल पराशर, छर्रा विधायक श्री ठा.रवेंद्रपाल सिंह, इगलास विधायक श्री राजकुमार सहयोगी, खैर विधायक श्री अनूप प्रधान, एमएलसी विधायक श्री मानवेन्द्र प्रताप सिंह व श्री आरपी सिंह सह प्रभारी केंद्रीय कार्यक्रम एवं बैठक भाजपा ने मित्तल गेट पर फीता काटकर व कबूतर उड़ाकर राजकीय औधोगिक कृषि प्रदर्शनी (अलीगढ़ महोत्सव)का उदघाटन किया। इस मौके पर मंडलायुक्त श्री गौरव दयाल,आईजी श्री पीयूष मोर्डिया, डीएम अलीगढ़ श्री चंद्रभूषण सिंह, एसएसपी श्री मुनिराज सिंह, सीडीओ श्री अनुनय झा, एडीएम सिटी श्री राकेश कुमार मालपाणी, एडीएम वित्त श्री विधान जायसवाल, एडीएम प्रशासन श्री डीपी पाल, एडीएम न्यायिक श्री राकेश कुमार पटेल, एसपी अपराध श्री अरविंद कुमार, एसपी सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट श्री विनीत कुमार सिंह, अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय, समस्त एसडीएम, तहसीलदार सहित प्रशासनिक व पुलिस के आलाधिकारी मौजूद रहे।

अंत मे डीएम श्री सिंह ने बताया कि अलीगढ़ महोत्सव 2021 का शुभारंभ कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। नुमाइश कार्यकारिणी से जुड़े समेत अधिकारियों, कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत की जिसके लिए वह धन्यवाद के पात्र हैं। इस शुभारंभ कार्यक्रम का सफल संचालन ईडीएम श्री मनोज राजपूत व डीसी एमएसके श्रीमती नीतू सारस्वत ने किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks