???? द्वितीय चरण टीकाकरण शुरू????
अलीगढ़*
जिले में दूसरे चरण का टीकाकरण हुआ शुरू कमिश्नर, डीएम, एसएसपी ने कराया टीकाकरण।

कमिश्नर गौरव दयाल, डीएम चंद्रभूषण सिंह, एसएसपी मुनिराज जी ने दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाई। डीएम श्री सिंह ने कहा यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और असरदार है। हर व्यक्ति को अपना नंबर आने पर वैक्सीन जरूर लगवाना चाहिए। उसके 28वें दिन दूसरा डोज लेना चाहिए। डीएम श्री सिंह ने कहा कि इस पल का लंबे समय से इंतजार था। एक साल से हम लोग कोरोना से जंग लड़ रहे थे। कुछ लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं वैक्सीन से इसकी रोकथाम में मदद मिलेगी। यह पूरी तरह सुरक्षित है।