पत्रकारों ने दिवंगत वीएन पाण्डेय की आत्मा की शाति के लिए अर्पित किये श्रद्धा सुमन

पत्रकारों ने दिवंगत वीएन पाण्डेय की आत्मा की शंाति के लिए अर्पित किये श्रद्धा सुमन
कानपुर देहात 3 फरवरी 2021
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अध्यक्ष के तत्वावधान में जिला सूचना अधिकारी के निधन पर शोक सभा का आयोजन जिला सूचना कार्यालय में किया गया।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अध्यक्ष के हरीशंकर श्रीवास्तव के तत्वावधान में जिला सूचना अधिकारी वी0एन0 पाण्डेय की दिनांक 31 जनवरी 2020 को पूर्वान्ह में हार्ट अटैक पडने से आकस्मिक निधन हो जाने पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिला सूचना अधिकारी की आत्मा की शांति के लिए जनपद के प्रिन्ट व इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार बन्धुओं ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा के शंाति के लिए श्रद्धा सुमन अर्पित की गयी साथ ही उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में साहस एवं हिम्मत देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी।
शोक संदेश में पत्रकारों ने कहा कि स्वर्गीय वीएन पाण्डेय के निधन से जनपद के पत्रकारों को अपूरणीय क्षति हुई है। वह एक परिश्रमी एवं कर्मठ पदाधिकारी थे। वह सबसे मिलकर मधुर संवाद रखते थे। वी0एन0 पाण्डेय के परिजनों के विषम परिस्थिति में हिम्मत बढ़ाते हुए कहा कि हम सभी पत्रकारजन आपके साथ हर संभव सहयोग के लिए तैयार है।

इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी प्रदीप कुमार चैहान, संजय दीक्षित, अमित सेन पाण्डेय, गोपाल बाबू विश्नोई, हनुमान गुप्ता, जय कुमार मिश्रा, राघव अग्निहोत्री, पीयूष दीक्षित, सुशील त्रिवेदी, अनूप सचान, बबलू नायक, राजेश, एड0 अनूप पाण्डेय, व सूचना विभाग के स्टाप में अदनान इकबाल, राहुल, सत्येन्द्र कुशवाहा, नीरज चैरसिया, अमर सिंह, मनीष खरे आदि पत्रकार बन्धु, गणमान्य लोग आदि उपस्थित दिवंगत आत्मा के शांति के लिए श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks