
प्रशासन ने 20 करोड के ’मोदी आश्रम’ पर लगाई सील
-स्टाम्प ड्यूटी नहीं भरने पर की गई कार्रवाही
-गिरिराज तलहटी के आन्यौर में तैयार किया गया है आश्रम
मथुरा। गिरिराज तलहटी के आन्यौर में करीब 20 करोड की कीमत के भव्य आश्रम पर प्रशासन ने सील लगा दी है। आश्रम के अंदर रह रहे लोगों को भी बाहर निकाल दिया गया है। मंगलवार को पुलिस बल की मौजूदगी में नायब तहसीलदार ने आश्रम के मुख्य गेट पर सील लगा दी। नायब तहसीलदार विजय श्याम दुबे ने बताया कि स्टाॅट ड्यूटी की देयता पूरी नहीं करने पर यह कार्रवाही की गई है।