3 शातिर अभियुक्त 23 लीटर अवैध कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण व अवैध तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा- थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता,तीन शातिर अभियुक्त 23 लीटर अवैध कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण व अवैध तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बागवाला पुलिस द्वारा तीन अभियुक्तों को अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण व एक तमंचा, 4 कारतूस जिन्दा 12 बोर के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 02.02.2021 को थाना बागवाला पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम कीलरमऊ से उत्तर दिशा में जाने वाले चकरोड से आगे खेत जंगल ग्राम कीलरमऊ से तीन अभियुक्तों को अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण व एक तमंचा, 4 कारतूस जिन्दा 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बागवाला पर मु0अ0सं0 17/2021 धारा 60/60 (2) आबकारी अधिनियम बनाम सतीशमु0अ0सं0 18/2021 धारा 60/60(2) आबकारी अधिनियम बनाम सुखवीर व जवाहरलाल तथा मु0अ0सं0 19/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम जवाहरलाल पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता

  1. सतीश पुत्र दयाराम
  2. सुखवीर पुत्र ताराचन्द्र
  3. जवाहरलाल पुत्र रामदास निवासीगण कीलरमऊ थाना बागवाला एटा।

बरामदगी
1- दो गैस सिलेन्डर
2- एक डबल चूल्हा स्टील
3- एक लोहे का ड्रम
4- एक लोहे का तसला
5- दो थाली/ तस्तरी
6- एक लोहे का पीपा
7- एक भगोना
8- 2 प्लास्टिक कट्टी में 23 लीटर कच्ची शराब
9- 1 तमंचा 4 कारतूस जिन्दा 12 बोर।
10 – करीब 50 लीटर लहन मौके पर नष्ट किया गया

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1- थानाध्यक्ष रामकेश राजपूत
2- उ0नि0 जयमल सिंह
3- है0का0 प्रदीप कुमार
4- है0का0 शान मुहम्मद
5- है0का0 धीरी सिंह
6- का0 अनुज कुमार
7- का0 निखिल कुमार
8- का0 आकाश कुमार
9- का0 संजीव कुमार।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks