टैम्पो, ई – रिक्शा, ऑटो चालकों को यातायात नियमों से किया जागरूक

टैम्पो, ई – रिक्शा, ऑटो चालकों को यातायात नियमों से किया जागरूक एटा – एटा परिवहन विभाग के अधिकारियों ने नगर के विभिन्न चौराहों पर ऑटो रिक्शा, टैम्पो, चालकों को यातायात नियमों तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। हेमचन्द्र सिंह गौतम एआरटीओ के द्वारा नगर के माया पैलेस चौराहा, अलीगंज रोड चौराहा तथा कासगंज रोड चौराहा पर ऑटो रिक्शा टैम्पो यूनियन के साथ से उपस्थित टैम्पो, ऑटोरिक्शा चालको को यातायात के नियमों तथा सड़क पर चलते समय बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर यात्रीकर मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी ने उपस्थित चालकों तथा आम चालको को यातायात नियमों से सम्बन्धित पेम्पप्लेट, स्टीकर आदि वितरित किये तथा टैम्पों में बैठने वाली महिला सवारियों के सम्मान की सुरक्षा से सम्बन्धित अपील भी की। अपरान्ह में यात्री मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी ने शहर के विभिन्न स्थानों पर चैकिंग का भी अभियान चलाया जिसमें वाहन का संचालन करते हुये, विना हेलमेट के 14, तथा विना सीट बेल्ट धारण किये हुये 8 वाहन चालकों के विरूद्ध प्रवर्तन कार्यवाही भी की। उक्त अभियान में उपरोक्त अधिकारीगण के अतिरिक्त यातायात उपनिरीक्षक व यातायात पुलिसकर्मी सहित ध्यानपाल सिंह, हरीशकर , राजेश व अनिल आदि परिवहन विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks