पैट्रोलडीज़ल की कीमतों में #भारीवृद्धि को लेकर #कांग्रेस का #विरोध प्रदर्शन
इन दिनों #पैट्रोलडीज़ल की कीमतें आसमान छू रही हैं जिसके चलते देश की आम जनता को भारी आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा है इन बड़ी हुई #कीमतों के #विरोध में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी #विवेकबंसल जी के नेतृत्व में #कांग्रेसजनों ने भारी #विरोधप्रदर्शन किया I प्रदर्शनकारी मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड से पैट्रोल डीज़ल के मूल्यों की वृद्धि के विरोध में व सरकार के विरुद्ध #स्लोगन लिखी हुई #तख्तियां हाथों में लेकर #जुलुस की शक्ल में सैंटर पॉइंट चौराहे पर पहुंचे और सरकार विरोधी भारी नारेबाज़ी की I #विवेकबंसल जी ने इस कार्यक्रम में अपना सशक्त #विरोध प्रदर्शित करने के लिये प्रदर्शनकारियों के साथ साथ पूरे रास्ते #रिक्शा भी #चलाया I कार्यक्रम के समापन पर #विवेक_बंसल जी ने कहा कि देश की वर्तमान भाजपा सरकार अपने बहुमत के बल पर देश की जनता को दबाने और कुचलने का कार्य कर रही है पैट्रोल डीज़ल की आसमान छूती कीमतों से नागरिकों का जीना दूभर हो गया है एक तरफ पैट्रोल जहाँ आवागमन का प्रमुख ईंधन है वहीँ दूसरी ओर डीज़ल के ऊपर पूरा ट्रांसपोर्ट व्यवसाय ओधोगिक इकाइयों को विधुत आपूर्ति व् किसानों के लिये खेती की सिंचाई व्यवस्था निर्भर है ऐसी स्थिति में पैट्रोल और डीज़ल की कीमतें देश की जनता को कितना रुलायेंगी इसका अंदाज़ा सहज ही लगाया जा सकता है I कल वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन ने वर्ष 2021 – 22 का बजट पेश किया है उस बजट में एक भी बिन्दू ऐसा नहीं है जिससे कि देश के माध्यम ग़रीब व् मज़दूरों को कोई राहत मिल सके बजट में सिर्फ़ उच्च वर्ग के लोगों का ख्याल रखा गया है सरकार अखबारों में इलेक्ट्रोनिक मीडिया पर बजट को कितना ही अच्छा बताये लेकिन ये बजट देश की जनता के साथ भारी धोका है I