
*बड़ी खबर जनपद एटा के आदर्श गांव अमरोली रतनपुर में छह माह से खराब पड़ा ट्रांसफार्मर ग्रामीणों में आक्रोश जमकर किया प्रदर्शन* अलीगंज। आदर्श गांव अमरोली रतनपुर में छह माह से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा हुआ है जबकि ग्रामीणों द्वारा इसकी कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई है लेकिन किसी भी अधिकारी द्वारा अभी तक कोई भी संज्ञान नहीं लिया गया है। जिससे आक्रोश होकर ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। अलीगंज क्षेत्र के आदर्श गांव अमरोली रतनपुर में 6 माह से ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्रामीणों में अत्याधिक आक्रोश व्याप्त है। आदर्श गांव अमरोली रतनपुर में लगभग 135 से 140 कनेक्शन है जहां 25 पावर के 5 ट्रांसफार्मर रखे गए हैं। जिसमें से एक ट्रांसफॉर्म करीब 6 माह से खराब पड़ा हुआ है। वही ग्रामीणों की शिकायत का निस्तारण न किए जाने पर ग्रामीणों ने अन्य ट्रांसफार्मर से अपने कनेक्शन कर लिए हैं। वहीं इसी प्रकार की स्थिति रहने पर इन ट्रांसफार्मरों पर भी अत्याधिक लोड बढ़ सकता है जिसके चलते यह ट्रांसफार्मर भी फुक सकते है। ग्रामीणों ने मांग की है कि अब की बार 25 पावर का ट्रांसफार्मर ना रखकर के 63 पावर का ट्रांसफार्मर रखें जिससे ट्रांसफार्मर खराब होने की संभावना ना हो और ग्राम वासियों को लगातार बिजली मिलती रहे। वही मांग करने वालों में संगीत कुमार, आसाराम, सोरन सिंह, सतीश कुमार, लालाराम, राजकिशोर, कश्मीर सिंह, छोटेलाल, रविंद्र सिंह, रामसेवक, रामकिशोर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। *वर्जन* *एसडीओ अलीगंज जमशेद आलम का कहना है कि मेरे संज्ञान में अब आया है जल्द ही ट्रांसफॉर्म को देखवा लेते हैं और उसको सही करवाते हैं वैसे तो खराब ट्रांसफर की शिकायत होने पर 24 से 48 घंटों के अंदर उसको बदलवा दिया जाता है।*