एसडीएम ने पुलिस प्रशासन की मदद से ग्राम समाज की जमीन से अवैध कब्जा हटवाया।

एटा

थाना अवागढ़ क्षेत्र के ग्राम बरई कल्याणपुर में एसडीएम ने पुलिस प्रशासन की मदद से ग्राम समाज की जमीन से अवैध कब्जा हटवाया।

अवागढ़ : भू माफियाओं के खिलाफ थाना अवागढ़ क्षेत्र के ग्राम बरई में एसडीएम जलेसर एसपी वर्मा के द्वारा ग्राम समाज की भूमि पर भू माफियाओं के द्वारा किए गए अवैध कब्जा को मौके पर पहुंच अतिक्रमण कर रहे भू माफियाओं को पुलिस प्रशासन ने खदेड़ा ।
ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से लगाई गई दीवाल को भी प्रशासन ने जेसीबी मशीन की मदद से तुड़वा दिया है।

साथ ही अतिक्रमण कारियो के द्वारा डाली गई ईंट को भी प्रशासन ने नगला नया पर बन रही सरकारी गौशाला में भेजवा दिया है।
वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसडीएम जलेसर एसपी वर्मा के द्वारा बताया गया है कि कोई सुमन यादव नाम के युवक द्वारा अवैध रूप से ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है जिसकी कई बार शिकायत भी मिली थी उसी के आधार पर सन राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचने के बाद अतिक्रमण को हटवा दिया गाटा संख्या 556 से 652 एयर भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है साथ ही अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ एंटी भूमाफिया के तहत कार्यवाही करने की बात कही गई है इस दौरान थाना प्रभारी अवागढ़ अवधेश कुमार,लेखपाल लक्ष्मी नारायण,उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह,विवेक कुमार प्रजापति ,मनोज कुमार,असित यादव ,चरण सिंह सहित पूरा पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks