सचिव द्वारा न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता शपथ दिलायी गयी

सचिव द्वारा न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता शपथ दिलायी गयी

एटा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देश तथा माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश एटा के निर्देशानुसार आज दिनांक 25.01.2021 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा के तत्वाधान में जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा श्रीमती साधना कुमारी गुप्ता द्वारा उपस्थित रहे पैनल अधिवक्तागण, मीडिएटरगण, वादकारीगण एवं कर्मचारीगणों को मतदान दिवस से अवसर पर मतदाता शपथ दिलायी गयी।
सचिव द्वारा मतदान दिवस के महत्व के बारे में बताया कि यह दिवस भारत के प्रत्येक नागरिकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी लेनी चाहिए क्योंकि भारत के प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भावी भविष्य की नींव रखता है। इसलिए हर एक व्यक्ति का वोट राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनता है। उपस्थित रहे वादकारीगणों को समस्या को सुना एवं विधिक जानकारियों के प्रति जागरूक किया गया तथा सचिव द्वारा कोविड-19 से संरक्षण के लिए विशेष जानकारियां दी गयी।
सचिव द्वारा उन्हे यह भी अवगत कराया गया कि अपने हाथों को किसी भी साबुन से प्रत्येक 20 मिनट बाद धोते रहे अथवा सैनीटाइजर का प्रयोग करें तथा स्वंय को अस्वस्थ महसूस होने पर चिकित्सक से सम्पर्क करें। इस अवसर पर उपस्थित रहे समस्त मीडिऐटरगण, पैनल अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, वादीकारीगण आदि उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks