112- यूपी ने बढ़ाया पुलिस का मान *शानदार*
~26 जनवरी को एटा जिले के 16 कर्मी होंगे सम्मानित
~ पीआरवी कर्मियों की तत्परता से लोगों को समय से मिली मदद

लॉकडाउन में प्रदेश के लोगों तक मदद पहुंचाने की बात हो चाहे कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने की। 112-यूपी ने हर मौके पर उत्तर प्रदेश पुलिस का मान बढ़ाने का काम किया है।
एटा जिले में विभाग का मान बढ़ाने वाले 16, 112- यूपी कर्मियों को गणतंत्र दिवस के मौके पर उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया जायेगा। पूरे प्रदेश में सराहनीय सेवाओं के लिए 1033 कर्मियों को एडीजी-112 श्री असीम अरुण की ओर से सम्मानित किया जा रहा है।
ये हैं रिस्पांस टाइम के नायक
सूचना मिलने के बाद जल्द से जल्द मौके पर पहुंचकर जनमानस को मदद पहुंचाना 112-यूपी का मुख्य उद्देश्य है। एटा जिले के मु0आ0- रामनिवास शर्मा, मु0आ0- लाखन सिंह, मु0आ0- आदेश कुमार, मु0आ0 चालक- आदेश कुमार, आ0- भूपेंद्र सिंह, आ0 रवेंद्र सिंह, आ0 – मुकेश चंद्र, आ0- संदीप सिंह, म0आ0- प्रतिमा यादव, म0आ0- प्रीति वर्मा, म0आ0- नीलम सिंह, म0आ0- प्रीति कुमारी, हो0गा0 चालक योगेश कुमार, हो0गा0 चालक 810 दीन दयाल, हो0गा0 चालक 462 वीरेंद्र सिंह, हो0गा0 चालक 224 योगेश कुमार