
#Bareily.
बरेलीः किसान को पेड़ से बांधकर जिंदा जलाया
कंटीले तार से बंधा मिला शव
◾बरेली के शीशगढ़ के गांव बरगवां की घटना
◾पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
◾बरगवां गांव निवासी 40 वर्षीय धर्मपाल खेती किसानी करते थे। शुक्रवार रात करीब 11 बजे वह घर से अचानक ही किसी को बिना बताए घर से कहीं चले गए थे। परिवार वाले उन्हें तलाश करते रहे। इसी बीच शनिवार को अपराह्न करीब ढाई बजे गांव से आधा किलोमीटर की दूरी पर जंगल में सेमल के पेड़ से धर्मपाल का बंधा मिला शव अधजली हालत में बरामद हुआ। उन्हें कंटीले तार से बांधकर जलाया गया था।
◾सूचना पर थाना प्रभारी योगेश कुमार मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल और सीओ बहेड़ी यतेंद्र कुमार भी वहां पहुंच गए।
◾धर्मपाल के परिवार वालों ने करीब 20 साल पुराने विवाद में पड़ोस के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि उन लोगों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
◾एसपी देहात ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।