आजम खान के परिवार से मिलने रामपुर पहुंचे अखिलेश, सुरक्षा का रहा कड़ा पहरा

आजम खान के परिवार से मिलने रामपुर पहुंचे अखिलेश, सुरक्षा का रहा कड़ा पहरा

पिछले एक साल से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर से सांसद आजम खान जेल में बंद हैं. शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रामपुर पहुंचे. जहां उन्होंने आजम खान की पत्नी शहर विधायक डॉक्टर तजीन फात्मा से मुलाकात की. इस दौरान आजम खान के आवास पर पुलिस सुरक्षा का कड़ा पहरा था. इसके बाद मुहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के लिए निकल गए. मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग विकास को विनाश बनाते हैं. क्योंकि बीजेपी वालों को कोई सुंदर चीज अच्छी नहीं लग सकती. अखिलेश ने कहा कि कोई भी अच्छी चीज होगी उसको तोड़ देंगे. जिन्होंने जिंदगी भर ठोकना मारना सीखा हो उनसे पढ़ाई की उम्मीद क्या करेंगे.

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि ये सरकार जानबूझकर सपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर झूठे मुक़दमें लगा रही है. वहीं जनता तैयार है जिस दिन मौका मिलेगा इस सरकार को हटा देगी. उन्होंने कहा कि आजम खान साहब हमारी पार्टी के नेता है इसलिए हम उनके साथ हैं. अखिलेश कहते हैं कि बजट के बाद यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए साईकिल यात्रा निकालेंगे. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के परिवारवाद वाले बयान पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं या जानकारी लेना नहीं चाहते, सबसे ज्यादा परिवारवाद भाजपा में है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks