यूपी पुलिस का सनसनीखेज खुलासा : राज्य में 250 लोग बना रहे हैं बच्चों की गन्दी वीडियो, रिटायर अफसर भी शामिल –

यूपी पुलिस का सनसनीखेज खुलासा : राज्य में 250 लोग बना रहे हैं बच्चों की गन्दी वीडियो, रिटायर अफसर भी शामिल –

उत्तर प्रदेश में मासूम बच्चों को शिकार बनाकर करोड़ों रुपए का धंधा खड़ा करने वाले 250 लोग पुलिस की रडार पर हैं। पुलिस का कहना है कि यह लोग मासूम बच्चों के साथ दुष्कर्म जैसा घिनौना अपराध करते हैं और उसकी वीडियो बनाकर अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेच रहे हैं। इससे भी बड़ी बात यह है कि इनमें सरकारी पदों से रिटायर हुए अफसर और कर्मचारी भी शामिल हैं। यह जानकारी खुद यूपी पुलिस की साइबर सेल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर त्रिवेणी सिंह ने दी है। एक हिंदी अखबार ने उनके हवाले से यह खबर प्रकाशित की है। त्रिवेणी सिंह ने दावा किया है कि राज्य में ऐसे करीब ढाई सौ लोगों की लिस्ट बनकर तैयार है। इनके खिलाफ जल्दी ही बड़ी कार्यवाही होने वाली है।

बच्चों के साथ कुकर्म कर उनका अश्लील वीडियो बनाकर विदेशों की मार्केट में बेचे जाने का प्रकरण उत्तर प्रदेश साइबर पुलिस की रडार पर आ गया है। साइबर पुलिस ने प्रदेश ने प्रदेश के 250 ऐसे लोगों की सूची तैयार की है। जो कि अश्लील वीडियो के कारोबार से जुड़े है। यह लोग वीडियो बनाने, बेचने देखने में लिप्त है। इसमें कई बड़े चेहरे भी है जो कि जल्द ही सलाखों के पीछे पहुँच सकते है।

साइबर पुलिस उत्तर प्रदेश के एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि बच्चों के अश्लील वीडियो से जुड़े मामले में 250 लोगों की सूची तैयार कर उनकी निगरानी की जा रही है। विशेष इनपुट पर यह सूची तैयार की गई है। ऐसे लोगों पर जल्द ही शिकंजा कसा जाएगा। साइबर पुलिस को इस संबंध में पुख्ता इनपुट मिले है। इसलिए मंगलवार अश्लील कारोबार के तार दिल्ली एनसीआर से भी जुड़े बताए जा रहे हैं।

विदेशों में है डिमांड

पुलिस की अब तक की जांच कह रही है कि भारत में बनाने वाले बच्चों की अश्लील वीडियो की डिमांड विदेशों में ज्यादा है। उम्र के हिसाब से बच्चों की अश्लील वीडियो तैयार की जाती है। कई बड़े चेहरों के अलावा सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी भी इस अश्लील धंधे में लिप्त है।

बता दें कि जालौन दे झोली में बीते दिनों कसनूनगो राम बिहारी राठौर को गिरफ्तार किया था। जो बच्चों के साथ कुकर्म कर अश्लील वीडियो बनाता था। हथियार के बल पर वह घटना को अंजाम देता था। प्रदेश के कई अलग-अलग स्थानों और जिलों में बच्चों के अश्लील वीडियो प्रकरण संज्ञान में आने के बाद उत्तर प्रदेश साइबर पुलिस सक्रिय हो गई है। 250 लोगों की सूची तैयार कर उन पर निगरानी की जा रही है। तकनीक का सहारा लेकर पुलिस ने यह सूची तैयार की है जो मोबाइल लैपटॉप या फिर किसी अन्य उपकरण का प्रयोग कर अश्लील धंधे में लिप्त हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks