प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव का जिले में हुआ भव्य अभिनदंन

एटा ! आज बुधवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव के प्रथम बार एटा आगमन पर युवा ह्रदय सम्राट प्रसपा के जिलाध्यक्ष शराफत अली “काले ” के नेतृत्व में सैकड़ों लक्जरी वाहनों के काफिले सहित हजारों की संख्या में उमडे कार्यकर्ताओं के समूह ने शॉह कॉम्प्लेक्स के अन्दर भव्यतम स्तर पर अभिनंदन करते हुऐ शिवपाल सिहं यादव जिन्दाबाद व आदित्य यादव जिन्दाबाद के गगनभेदी नारों को गुंजायमान करते हुऐ जिले में चहुंओर प्रसपा को सशक्त बनाने का संकल्प लिया ! इस अवसर पर प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने अपने कर कमलो से प्रसपा के जिला कार्यालय का उद्घाटन किया ! प्रसपा जिलाध्यक्ष शराफत हुसैन काले ने उनका भव्य माल्यार्पण व शॉल पहनाकर स्वागत किया ! प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने अभिनदंन पश्चात कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुऐ कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव नजदीक हैं इसलिये अभी से ग्राम ग्राम बूथ स्तर पर सगंठन को सशक्त बनाने में पूरी मेहनत से जुट जाऐं, क्योंकि विधान सभा चुनाव के बाद बिना प्रसपा के किसी भी पार्टी की सरकार नही बनेगी ! आदित्य यादव ने किसान आन्दोलन को लेकर केन्द्र सरकार की जमकर खिंचाई की तथा कहा कि यदि अन्नदाता की बात नहीं सुनी गयी तो देश के अन्दर रोटी के लाले पड जाऐगे ! आदित्य यादव ने आगे कहा कि किसी भी पार्टी की सरकार चाहे केन्द्र में बने या सूबे में , वह बिना किसानों के वोट डाले नही बन सकती! यदि किसानों के हितों को द्रष्टिगत रखते हुए केन्द्र सरकार को सदन में कानून पारित कर लागू करना था तो उससे पूर्व देश के किसान संगठनों के प्रतिनिधियों को विश्वास में लेना चाहिए था लेकिन ऐसा न कर मोदी सरकार ने हिटलरशाही का परिचय दिया है !