पुलिस ने की कुकर्मी के घर खोजबीन
दो मोवाईल व एक पेन ड्राइव लगी पुलिस के हाथ

पुलिस ने की कुकर्मी के घर खोजबीन
दो मोवाईल व एक पेन ड्राइव लगी पुलिस के हाथ
कोंच कुकर्मी रामबिहारी राठौर जेल जरूर चला गया हो लेकिन पुलिस द्वारा जाँच लगातार जारी है।पुलिस सबूत जुटाने में लगी है। क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय के नेतृत्व में क्राइम इंस्पेक्टर उदयभान गौतम व खेड़ा चौकी प्रभारी शफीक खान ने पुलिस बल के साथ उसके घर पर जाकर एक बार फिर से जांच पड़ताल की।इस दौरान कुकर्मी के घर से 2 मोबाइल व 1 पेनड्राइव पुलिस के हाथ लग गयी।पुलिस द्वारा मोबाइल व पेनड्राइव की जांच की जा रही है जिससे यह कयास लगाया जा रहा है कि बरामद मोबाइल व पेनड्राइव में कुकर्म के और भी नये मामले सामने आ सकते हैं।पुलिस की प्रत्येक जाॅच पर नगर की जनता टकटकी लगाए है कि कुछ बड़ा खुलासा होने बाला है।

कुकर्मी ने जनवरी 2009 में बेच दी थी रिवाल्वर
कोंच आए दिन कमर पर लटकाकर चलने बाला कुकर्मी रामबिहारी की लाइसेंसी रिवॉल्वर आखिर कहाँ है इसको लेकर बीते कई दिनों से नगर में चर्चा चल रही थी, लेकिन पुलिस की तहकीकात के बाद चर्चा पर विराम लग गया। प्रभारी निरीक्षक इमरान खान एवं क्राईम इन्सपेक्टर ने बताया है कि जांच में सामने आया है कि रामबिहारी राठौर ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा जारी अनुमति पत्र के आधार पर बीती 25 जनवरी 2009 को मुहल्ला तोपखाना निवासी अफरोज पुत्र शकूर खाँ को बेच दी थी जिसके बाद निर्धारित समयावधि के उपरांत उसका लाईसेंस स्वतः निरस्त हो गया था।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks