आजमनगर गौशाला का डीएम, एसएसपी ने फीता काटकर किया उद्घाटन

एटा-आजमनगर गौशाला का डीएम, एसएसपी ने फीता काटकर किया उद्घाटन
एटा। मंगलवार को जनपद की तीनों तहसीलोें में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी सुखलाल भारती एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से तहसील अलीगंज मे आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याओं को सुना।
डीएम, एसएसपी के समक्ष सम्पूर्ण समाधान दिवस अलीगंज में फरियादियों द्वारा कुल 64 शिकायतें प्रस्तुत की गई, जिसमें 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इसी क्रम में एडीएम वित्त एवं राजस्व केशव कुमार ने जलेसर तहसील में जनसमस्याओं को सुना, इस दौरान 24 में से एक शिकायत का निस्तारण किया गया, तो वहीं एटा सदर तहसील में एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूण समाधान दिवस के दौरान 48 में से 08 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

डीएम, एसएसपी ने कोतवाली अलीगंज में चैकीदारों को कम्बल वितरित करते हुए क्षेत्र में मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान तहसील अलीगंज क्षेत्र के आजमनगर में नवनिर्मित गौआश्रय स्थल का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देश दिए कि गौशाला में पशुओं की बेहतर ढंग से देखभाल की जाए। गौशाला में पशुआंें के खानपान, स्वास्थ्य का भी ख्याल रखा जाए।
इस अवसर पर सीडीओ अजय प्रकाश, एसडीएम अलीगंज राजीव पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी अजय कुमार, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, सीएमओ डा0 अरविंद कुमार गर्ग, पीडीडीआरडीए निर्मल कुमार द्विवेदी, सीवीओ एसपी सिंह, तहसीलदार राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम एएस भाटी, बीएसए संजय सिंह, डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण, थाना प्रभारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks