बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहक सेवा केंद्र का किया गया उद्घाटन-रिपोर्ट-मु.रफीक अली

 

तमकुहीराज/पटहेरवा थाना छेत्र के करमैनी चौराहें पर सोमवार को बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने ग्राहक सेवा विस्तार के अंतर्गत ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक गंगा सिंह कुशवाहा द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर शाखा के मैनेजर गौरव जायसवाल एवं जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीनिवास राय कन्हैया शर्मा अमलेश तिवारी सन्दीप तिवारी डी एन कुशवाहा रामवृक्ष गिरी विनय तिवारी गयासुद्दीन अंसारी मिर्तुंजे दुबे सलाउद्दीन अंसारी ।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा कि आज के युग में अगर आप बचत नहीं करते हैं तो आप कर्जदार हो जाएंगे इसलिए बचत करना सीखें क्योंकि आज का बचत ही कल की मुस्कान है इसलिए इस मिनी शाखा में अपना खाता खुलवाकर आप बचत की राशि जमा कर सकते हैं। इस शाखा में प्रत्येक लाभार्थी को रूपए कार्ड मिलेगा जिससे आप जमा व निकासी एटीएम मशीन के द्वारा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत भी खाता खोला जाता है। इसके तहत ग्राहक आधार कार्ड संख्या खातों से जोड़कर डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर का लाभ ले सकते हैं और रूपए कार्ड की सुचारू परिचालन से एक लाख का बीमा एवं जीवन ज्योति बीमा अथवा सुरक्षा बीमा योजना के तहत दो लाख की बीमा करा सकते हैं। इसके लिए । उन्होंने लोगों को इस शाखा से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि बहुत सारी योजनाएं है । इस लिए आप सभी ऐसे योजनाओं का भरपूर लाभ उठावे वही डी एन कुशवाहा ने कहा कि ऐसी छोटी साखा से गरीब मजदूरों को काफी मदद मिलेगी और अब वे लोग कुछ राशि बचत कर जमा भी कर सकेंगें।
तमकुहीराज।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks