जलेसर में धूमधाम के साथ निकाली श्रीराम की शोभायात्रा
●राम भक्तों एवं भाजपा नेताओं ने दुकानदार भाइयों से राम मंदिर के लिए लिया दान

एटा। जलेसर में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए जलेसर में धूमधाम से श्री राम की रविवार को शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें राम भक्त एवं भाजपाओ ने श्री राम की शोभायात्रा के दौरान जलेसर दुकानदार भाइयों से अयोध्या भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए दान लिया गया। श्री राम की शोभा यात्रा जलेसर के आगरा बस स्टैंड से शुरू हुई जो नगर के तहसील रोड कटरा चुंगी शेरगंज बड़ा बाजार कैनारा बैंक चौराहा नाला बाजार घंटाघर स्टेट बैंक एमजीएम रोड होती हुई महावीर गंज से निधौली चौराहे पर समाप्त हुई। खास बात यह है कि शोभायात्रा में अलीगंज के पालिकाध्यक्ष ने अयोध्या भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए शोभायात्रा में शामिल होकर जलेसर के दुकान भाईयों से दान लिया। शोभायात्रा के दौरान मुख्य अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में मुख्य रूप से जलेसर भाजपा नेता पम्मी ठाकुर अलीगंज पालिकाध्यक्ष वीजेश गुप्ता जलेसर पालिकाध्यक्ष विकास मित्तल भाजपा विधायक संजीव दिवाकर वीएल कुशवाह अमित गुप्ता दीपक बंसल पूर्व एमएलसी पप्पू भाईया
सहित अन्य राम भक्तों श्रीराम शोभायात्रा में मौजूद थे। शोभायात्रा से पूर्व भारतीय जनता पार्टी के भाजपा नेता पम्मी ठाकुर ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए हुए भूमि पूजन के बाद से ही रामभक्तों में दान देने की होड़ सी लगी है। पूरे देश से भक्त दिल खोलकर दान कर रहे हैं। इस दौरान अलीगंज पालिकाध्यक्ष ने कहा राममंदिर के लिए देश के कोने-कोने से रामभक्तों द्वारा दान दिया जा रहा है। वहीं अब विदेशों से भी दान आना शुरू हो गया है।