
एटा- पुलिस को मिली सफलता – थाना पिलुआ पुलिस द्वारा तस्करी को ले जाई जा रही पाँच पेटी गैरप्रांतीय अवैध देशी शराब, 110 ढक्कन, 314 रैपर, तस्करी में प्रयुक्त एक बोलेरो पिकअप तथा एक मोबाइल फोन सहित एक शराब तस्कर गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब की बरामदगी व शराब माफियाओं की धर-पकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलुआ पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान बोलेरो पिकअप में छुपाकर तस्करी को ले जायी जा रही 05 पेटी गैरप्रांतीय अवैध देशी शराब सहित एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 14.01.2021 को थाना पिलुआ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अर्थरा पुल के पास से बोलेरो पिकअप में करब के नीचे छुपाकर ले जाई जा रही अवैध गैरप्रांतीय देशी शराब सहित एक शराब तस्कर को समय करीब 22.10 बजे गिरफ्तार किया गया है। मौके से दो अभियुक्त पुलिस बल को देख भाग निकले। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि गाड़ी में पंजाब की अवैध शराब भरी है, जिसे वह गैर प्रान्त से लाकर उसका मार्का बदलकर आस पास के गाँव में अच्छे दामों बेच देते हैं इस प्रकार इस अवैध धन्धे में संलिप्त अभियुक्तगण अपने व्यक्तिगत लाभ के लिये दूसरे प्रान्त से सस्ते दर पर शराब खरीद कर उ0प्र0 तथा अन्य राज्यों में महंगी दर पर बेचकर उ0प्र0 सरकार के राजस्व को नुकसान पहुॅचा रहे है। इस संबंध में अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना पिलुआ पर *_मुअसं- 09/2021 धारा 60(1), 63 आबकारी अधिनियम व मुअसं- 0010/2021 धारा 420, 467, 468, 471 भादवि_* पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता:-
1- विपिन यादव पुत्र राजवीर सिंह निवासी रतिभानपुर थाना सिकंदराऊ जिला हाथरस
फरार अभियुक्तों का नामपता-
1- रामू पुत्र ओमपाल निवासी ग्राम दरिगपुर थाना पिलुआ जिला एटा।
2- आजाद पुत्र जान मोहम्मद निवासी ग्राम दरिगपुर थाना पिलुआ एटा।
बरामद माल का विवरण:-
1- 05 पेटी गैरप्रांतीय देशी शराब।
2- एक बुलेरो UP 82 Q 9643
3- एक मोबाइल फोन OPPO
4- 110 ढक्कन
5- 314 रैपर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1- प्रभारी निरीक्षक पिलुआ राजीव कुमार
1- एसआई रविन्द्र सिंह
2- एसआई साहब सिंह
3- आरक्षी सुखवीर सिंह
4- आरक्षी राजीव बालियान
5- मुख्य आरक्षी चालक जयबीर सिंह