पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाते एक अभियुक्त गिरफ्तार, 12 तमंचे (बने-अधबने) व भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद

एटा पुलिस को मिली बड़ी सफलता – थाना मिरहची पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाते एक अभियुक्त गिरफ्तार, 12 तमंचे (बने-अधबने) व भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शस्त्र निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मिरहची पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही में अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाते हुये एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 14.01.2020 को थाना मिरहची पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम बनुआ में राममहेश के घर में अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाते एक अभियुक्त तहसीलदार सिंह को समय करीब 17.15 बजे गिरफ्तार किया गया है तथा एक अभियुक्त पुलिस बल को देख भाग निकला। मौके से 10 तमंचे बने हुए, 2 तमंचे अधबने, 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये गये हैं। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह अपने साथी के साथ व्यक्तिगत लाभ के लिए अवैध शस्त्रों का निर्माण करके बेचता है। इस सम्बन्ध में थाना मिरहची पर मुअसं- 12/21 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-

  1. तहसीलदार सिंह पुत्र मास्टर सिंह निवासी ग्राम नगला नारायण थाना जैथरा, एटा। गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-
  2. मुअसं- 29/2020 धारा 5/25 आम्र्स एक्ट थाना जैथरा एटा
  3. मुअसं- 30/2020 धारा 307 भादवि पु.मु. थाना जैथरा एटा
  4. मुअसं- 32/2020 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट थाना जैथरा एटा
  5. मुअसं- 75/2020 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना जैथरा एटा फरार अभियुक्त का नामपताः-
  6. राममहेश पुत्र स्व. सूबेदार सिंह निवासी नगला बनुआ थाना मिरहची, एटा बरामद माल का विवरणः-
  7. 12 तमंचे (बने-अधबने)
  8. 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर।
  9. भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण। गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
  10. प्रभारी निरीक्षक मिरहची सीताराम सरोज
  11. उपनिरीक्षक मदन मुरारी द्विवेदी
  12. आरक्षी मनीष कुमार
  13. आरक्षी अरबाज
  14. आरक्षी विनय कुमार
  15. आरक्षी चालक कलाम

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks