महिला पत्रकार पर फायरिंग करने वाला कथित सपा नेता गिरफ्तार

महिला पत्रकार पर फायरिंग करने वाला कथित सपा नेता गिरफ्तार

कानपुर विगत दिनों काकादेव थाना अंतर्गत महिला पत्रकार के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले कथित सपा नेता व उसके साथियों को काकादेव पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। पिछले दिनों दैनिक समाचार पत्र की महिला पत्रकार अंजली सिंह अपने पुत्र अर्जुन के साथ आ रही थी तभी घर के पास ही कतिथ सपा नेता विष्णु भदौरिया अपने 20-25 साथियो के साथ चौराहे पर खड़ा था। महिला पत्रकार को देखते ही विष्णु भदौरिया ने बदतमीजी की जिसका विरोध महिला पत्रकार ने किया जिसके बाद कथित सपा नेता ने अपना आपा खोते हुए तमंचे से फायर झोक दिया। फायर होता देख महिला पत्रकार अपने पुत्र के साथ जान बचाकर भागी और घर में आकर छुप गई। महिला पत्रकार का पीछा करते-करते विष्णु भदौरिया भी अपने साथियों के साथ महिला पत्रकार के घर तक पहुंच गया और घर में पथराव कर दिया। महिला पत्रकार ने घटना की सूचना काकादेव पुलिस को दी, जिस पर काकादेव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और मुकदमा दर्ज कर दबिश देना शुरू किया। इंस्पेक्टर काकादेव रण बहादुर सिंह ने बताया कि विष्णु भदौरिया पुत्र विजय पाल, कार्तिक गुप्ता पुत्र हरिशंकर, मोहमद आकिब पुत्र मोहम्मद अनीस, विपिन राय पुत्र राम चंद्र राय, सागर सिंह पुत्र सुरेश सिंह, हर्ष गुप्ता पुत्र राम शंकर गुप्ता, सीमांत सिंह पुत्र सुनील सिंह, जावेद अली पुत्र महफूज अली को मुखबिर की सटीक सूचना पर नरेंद्र मोहन सेतु पुल से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान तलाशी में अभियुक्तो के पास से चार अवैध तमंचा व 6 कारतूस बरामद हुए। अभियुक्तो के ऊपर पहले से ही काकादेव, स्वरूप नगर, कल्याणपुर आदि थानों में गंभीर धाराओ में मुकदमा पंजीकृत है। सभी अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

मिनी विकास दुबे के नाम से देता था अपना परिचय
सूत्रों के मुताबिक विष्णु भदौरिया उर्फ विष्णु ठाकुर क्षेत्र में अपना दबदबा कायम रखने के लिए खुद को मिनी विकास दुबे बताता था और क्षेत्र के संपन्न लोगो से संबंध बनाकर चलता था या यूं कहें कि क्षेत्र के संपन्न लोग इन अपराधियो को संरक्षण दे अपना उल्लू सीधा करते थे।

बैनर व होर्डिंग में लिखता था छात्र नेता

विष्णु भदौरिया उर्फ विष्णु ठाकुर क्षेत्र में अपनी धाक जमाने के लिए क्षेत्रीय नेताओ के साथ होर्डिंग में अपनी फोटो लगवाता था और फ़ोटो में खुद को समाजवादी पार्टी का छात्र नेता लिखवाता था जिससे लोग उसके प्रभाव में आ सके।

“विष्णु भदौरिया उर्फ विष्णु ठाकुर नाम के किसी भी व्यक्ति के संबंध समाजवादी पार्टी से नही है। अगर वो बैनर और होर्डिंग में खुद को समाजवादी पार्टी का छात्र नेता बता रहा है तो ये गलत है इसके विरुद्ध पार्टी स्वयं कर्यवाही करेगी”
सतीश निगम पूर्व विधायक कल्याणपुर विधान सभा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks