यूपी का बजट 18 फरवरी को लाने की तैयारी में योगी सरकार

*#Lucknow….* *यूपी का बजट 18 फरवरी को लाने की तैयारी में योगी सरकार* ◾योगी सरकार के इस कार्यकाल का होगा अंतिम बजट अयोध्या पर होगा खास फोकस। ◾वित्त विभाग बजट को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। ◾विभागों के साथ बजट को लेकर लगातार बैठकें की जा रही हैं। ◾इस बार बजट में अयोध्या पर खास फोकस दिखने की उम्मीद की जा रही है। अयोध्या के चौतरफा विकास के लिए सरकार कई मदों में अच्छी खासी धनराशि इस बजट के माध्यम से दे सकती है। ◾वर्ष 2021-22 के लिए तैयार किया जा रहे इस बजट का आकार करीब 5.75 लाख करोड़ रहने का अनुमान है। यह अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा। ◾कोरोना से उत्पन्न स्थितियों से बेहतर मुकाबला करने के साथ ही राज्य सरकार नए वित्तीय वर्ष में विकास कार्यों को बहुत अधिक गति देने की तैयारी में है। ◾ऑनलाइन पढ़ाई के लिए छात्रों को लैपटाप या टैबलेट, किसानों को सब्सिडी जैसी योजनाएं तथा महिलाओं के लिए भी नई योजनाएं बजट का हिस्सा हो सकती हैं। ◾गोरखपुर, वाराणसी के विकास को भी बजट में तरजीह मिलने की उम्मीद की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks