पालघर,पेल्हार में हुआ किशोरी के साथ दुष्कर्म
रिपोर्ट, मनिष शुक्ला क्यूँ न लिखूँ सच
वसई : वालीव पुलिस स्टेशन क्षेत्र के मुंबई अहमदाबाद हाइवे से सटे पेल्हार इलाके में शुक्रवार देर रात शर्मशार करने वाली एक घटना प्रकाश मे आई है । जहां एक शख्स 13 साल की किशोरी को पकड़कर सुनसान जगह पर ले गया और वहां पर एक टेंपो में उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया।पीड़ित लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है । पुलिस मामले की जांच कर रही है । जानकारी के अनुसार , पेल्हार , मोमीन नगर निवासी 45 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात 9 बजे उसकी 13 साल की बेटी घर के बाहर पानी का पाइप लगाने के लिए गई थी, तभी पास में प्लास्टिक भंगार के गोदाम में काम करने वाला शख्स उसकी बेटी को पकड़कर गोदाम के पीछे सुनसान जगह पर ले गया और वहां उसने एक टेंपो में उसके साथ दुष्कर्म किया । लड़की के चिल्लाने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। फिलहाल वालीव पुलिस मामले की जांच कर रही है।