इटावा- बर्ड फ्लू की दहशत के चलते पशुपालन विभाग की टीम ने लखनऊ से आये नोडल अधिकारी के साथ मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी विनीत पांडेय की अगुवाई में उमराई स्तिथ एक बड़े पोल्ट्री फार्म का किया निरीक्षण पोल्ट्री फार्म मालिक संदीप शाक्य ने कहां अफवाहों के चलते 50 प्रतिशत अंडों के थोक व्यापार पर पड़ा असर 550 ₹ प्रति सैकड़ा बिकने वाला अंडा 350 ₹ प्रति सैकड़े पर पहुँचा,

वही बाज़ारो में भी चिकिन की दुकानों पर छाया सन्नाटा, चिकेन विक्रेता कामरान खान ने बताया 70 प्रतिशत व्यापार अफवाहों के चलते गिरा चुका है
वही मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लोगो से अपील कर कहाँ जनपद में लोगो को अभी डरने की ज़रूरत नही है जनपद में घरेलू और जंगली सभी तरह की बर्ड्स सेफ है मांसाहारी लोग मुर्गा और अंडे को अच्छे से उबाल कर इसका सेवन कर सकते है,