बर्ड फ्लू : केरल ने घोषित की राजकीय आपदा-रिपोर्ट,निशाकांत शर्मा

*#Delhi….*

*बर्ड फ्लू : केरल ने घोषित की राजकीय आपदा*


*हरियाणा में एक लाख मुर्गियों की मौत*
कोरोना की वैक्सीन आने पर थोड़ी राहत की खबर मिली ही थी कि अब देश में एक और खतरनाक बीमारी का आगाज हो गया है। मध्यप्रदेश, राजस्थान के बाद अब हिमाचल और केरल राज्य तक बर्ड फ्लू फैल गया है। केरल ने तो इसे राजकीय आपदा घोषित कर दिया है। वहीं हरियाणा में बर्ड फ्लू का खतरा मंडरा रहा है। पंचकूला के बरवाला के पोल्ट्री फॉर्म्स में पिछले कुछ दिनों में लगभग एक लाख मुर्गियों की मौत के बाद हड़कंप मच गया है।
*#Agra….
*एस्कॉर्ट सर्विस लिखकर फेसबुक पर बना डाली फर्जी आईडी*
*शिक्षिका का नंबर डाला, तनाव में आई शिक्षिका*
*थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के रकाबगंज थाना क्षेत्र की घटना*
शहर के एक कान्वेंट स्कूल की शिक्षिका के नाम से 11वीं के छात्र ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बना दी। छात्र शिक्षिका से ट्यूशन पढ़ता था। उनका मोबाइल नंबर और फोटो एडिट करके भी डाल दी। इस पर एस्कार्ट सर्विस लिखकर अश्लील बातें भी लिख दीं। मोबाइल नंबर एक पॉर्न वेबसाइट पर भी डाल दिया। दो महीने पहले शिक्षिका पर अंजान लोगों के कॉल आने शुरू हो गए। शिक्षिका ने एसएसपी से शिकायत की। साइबर क्राइम सेल ने जांच की तो मामला खुल गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नाबालिग छात्र और उसके एक रिश्तेदार युवक को गिरफ्तार कर लिया।*#Mainpuri…..*

*महिला का जलता हुआ शव कुआं में मिलने से मची सनसनी, लॉकडाउन में हुई थी शादी*
मैनपुरी जनपद के बरनाहल थाना क्षेत्र के मोहल्ला जाटवान स्थित बोरिंग (कुआं) में महिला का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका का नाम पप्पी पत्नी अमित कुमार निवासी जाटवान है। महिला की शादी लाकडाउन में 17 जून 2020 को हुई थी। मायके वालों ने हत्या कर शव कुआं में फेंकने का आरोप लगाया है।
आरोप है कि ससुरालीजनों ने शव फेंकने के बाद लकड़ी, करब आदि कुआं में डालकर आग लगा दी। ससुरालीजन घर से लापता हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। शव को कुआं से निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। स्थानीय लोगों ने कुआं से धुआं उठता देख पुलिस को सूचना दी थी। महिला के पिता पंछीलाल निवासी सुंदरपुर थाना कुर्रा भी परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने हत्या के आरोप लगाए। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks