श्मशान घाट हादसे में 36 घंटे बाद 25 हजार का इनामी ठेकेदार गिरफ्तार
गाजियाबाद के मुरादनगर के श्मशान घाट में छत गिरने से 24 लोगों की मौत का जिम्मेदार मुख्य आरोपी ठेकेदार अजय त्यागी 36 घंटों बाद कल रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से तीन घंटे पहले ही एसएसपी कलानिधि नैथानी ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। एसएसपी ने बताया कि आरोपी ठेकेदार से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कठोरतम धाराओं में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। आरोपियों द्वारा अवैध रुप से अर्जित की गई संपत्ति कुर्क की जाएगी। साथ ही जिस आरोपी के पास शस्त्र लाइसेंस होगा, उसे भी निरस्त किया जाएगा।अधिकारियों ने यह भी कहा कि फिलहाल मुकदमे में चार नामजद हैं। विवेचना में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।