किसानों ने आर पार की लडाई का एलान किया
आपको अवगत कराना है अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी एवं राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा जी ने 11 जनवरी को लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर एटा मंडी से दिल्ली को प्रस्तावित पैदल मार्च को सफल बनाने हेतु गांव-गांव जनसंपर्क किया घुटलई, कवार,सकतपुर, नोरंगावाद, चुनीपुर, वेलामई,वहलोलपुर, सउआपुर, चपरई सहित आदि गांवों का दौरा कर किसान आंदोलन के समर्थन में प्रस्तावित पैदल यात्रा को सफल बनाने के लिए किसान नौजवान साथियों सहित माता बहनों से तन मन धन से सहयोग मांगा जिस पर किसानों ने पूर्ण समर्थन करने का आश्वासन दिया प्रत्येक गांव में कम से कम 21 – 21 लोगों को पदयात्रा में शामिल करने का आह्वान किया गया साथ ही भोजन आदि मैं सहयोग के लिए प्रत्येक घर से कम से कम 01 रु एवं एक मुट्ठी अनाज दान कर विधिवत सूची तैयार कर संगठन को उपलब्ध कराने का भी किसान साथियों से अनुरोध किया गया साथ ही संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से यात्रा को शुभारंभ होने तक लगातार इस अभियान को जारी रखने का भी निर्देश दिया गया ताकि अधिक से अधिक संख्या में किसान नौजवान साथियों को इस आंदोलन से जुड़ा जा सके।
आशुतोष जिला प्रवक्ता, आकाश युवा जिला प्रवक्ता, रामदास मुखिया ब्लॉक अध्यक्ष मारहरा के संयुक्त नेतृत्व में डुडिया, लोधामई आदि गांव में जनसंपर्क किया तथा युवा ब्लॉक अध्यक्ष निधोली के नेतृत्व में कई गांव का दोरा किया
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- खूब सिंह वर्मा, कालीचरन कस्यप, अशोक कुमार कुशबाह, बीरपाल शर्मा, डा0 धर्मेंद्र गोश्वामी, सुरेन्द्र वर्मा, रामनिवास वर्मा, अवधेश यादव, प्रीतम सिंह वर्मा, राजवीर वहेलिया, बीरेंद्र वर्मा सहित आदि लोग उपस्थित रहे।