कासगंज में विवाहिता ने लगाई फांसी

*कासगंज में विवाहिता ने लगाई फांसी*
कस्बा गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के मस्तीपुर गांव की एक विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। जानकारी मिलते ही पुलिस व मायके पक्ष से लोग पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार की शाम की है। मस्तीपुर गांव में लगभग 36 वर्षीय विवाहिता रेखा पत्नी अमरपाल द्वारा फांसी लगाकर आत्म हत्या करने की जानकारी पुलिस को मिली। जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्र मय पुलिस बल के गांव में पहुंच गए। महिला का शव फांसी के फंदे से नीचे उतारा। ससुराल व मायके पक्ष के लोग मौजूद थे। पुलिस के पूछताछ करने पर आत्महत्या की वजह पति पत्नी के बीच विवाद व गृहक्लेश बताई गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मायके पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है, यदि कोई तहरीर मिलती है तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks