देश में मरीजों की संख्या 35 हजार पार, 1147 लोगों ने गंवाई जान

 

देश में कोरोना वायरस के कारण 72 और लोगों के जान गंवाने के साथ ही शुक्रवार को इससे मरने वाले लोगों की संख्या 1,147 हो गई और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 35,043 हो गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से अब भी 25,007 लोग संक्रमित हैं जबकि 8,888 लोग स्वस्थ हो गए और एक मरीज देश छोड़कर चला गया. कुल 35,043 संक्रमितों में 111 विदेशी नागरिक शामिल हैं. बृहस्पतिवार शाम से लेकर अब तक महाराष्ट्र में 27, गुजरात में 17, पश्चिम बंगाल में 11, मध्य प्रदेश और राजस्थान में सात-सात और दिल्ली में तीन लोगों की मौत हुई है. इस संक्रामक रोग से अब तक हुई 1,147 मौतों में से महाराष्ट्र में सबसे अधिक 459 लोगों ने जान गंवाई. इसके बाद गुजरात में 214, मध्य प्रदेश में 137, दिल्ली में 59, राजस्थान में 58, उत्तर प्रदेश में 39, पश्चिम बंगाल में 33 और आंध्र प्रदेश में 31 लोगों की मौत हुई. कोरोना वायरस से तमिलनाडु में 27, तेलंगाना में 26 लोगों की मौत हुई जबकि कर्नाटक में 21 लोगों की मौत हुई. पंजाब में अभी तक 19 लोगों की मौत हुई है जबकि जम्मू कश्मीर में आठ, केरल में चार, झारखंड और हरियाणा में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है. मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से बिहार में दो लोगों की जान गई जबकि मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई.

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks