मऊ में बड़ा हादसा, फोरलेन पुल का एक हिस्सा ढहा, कई मजदूर दबे

यूपी : मऊ में बड़ा हादसा, फोरलेन पुल का एक हिस्सा ढहा, कई मजदूर दबे

मऊ में मंगलवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। दोहरीघाट गोरखपुर फोरलेन पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा अचानक ढह गया। इससे करीब एक दर्जन मजदूर मलबे के नीचे दब गए। हादसा होते ही अफरातफरी मच गई। किसी तरह मलबे में दबे मजदूरों को निकालने की कोशिशें शुरू हुईं।

किसी तरह मजदूरों को निकालने के बाद पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। पुल के पहले ही पिलर का अभी कुछ दिन पहले पूजन कर काम शुरू हुआ था। बताया जाता है कि छह मजदूरों की कमर, हाथ व पैरों में गंभीर चोट आई है।

ग़ौरतलब है कि ज़िले में एक महीने में दूसरी बार इस तरह का हादसा हुआ है। 31 अक्तूबर को परदहा ब्लाक क्षेत्र के सलाहाबाद के पास निर्माणाधीन फोरलेन बाइपास पर बन रहा पुल अचानक धंस गया था। मौके पर काफी संख्‍या में कार्यरत मजदूर बाल-बाल बच गए।
निर्माणाधीन फोरलेन बाइपास पर बन रहा पुल स्‍लैब के साथ ही लटक कर गिरने लगा था। अचानक पुल गिरने से मची अफरातफरी के बीच पूरा स्‍लैब लटक गया। पूरा मलबा नीचे लटकने से मजदूरों की जान सांसत में आ गई और आननफानन लोग जान बचाकर निर्माण स्‍थल से भाग निकले। भगदड़ के दौरान कुछ लोगों को मामूली चोट भी आई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks