डा० धर्मेन्द्र कुमार लोधी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमैटी (किसान प्रकोष्ठ) का अलीगढ़ मंडल का अध्यक्ष नियुक्त

अलीगढ़ जनपद के वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा० धर्मेन्द्र कुमार लोधी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमैटी (किसान प्रकोष्ठ) का #अलीगढ़ मंडल का #अध्यक्ष नियुक्त किया गया है अपनी न्युक्ति पर डा० #धर्मेन्द्र लोधी आभार व्यक्त करने के लिये आज जब अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी #विवेक बंसल जी के कार्यालय अयोध्या कुटी मैरिस रोड पहुंचे तो वहां #विवेक बंसल जी ने उनको फूल माला पहनाकर का #स्वागत किया और अपनी शुभकामनायें दीं I इस अवसर पर #विवेक बंसल जी ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष से आघ्रय किया कि वे कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने शासनकाल में किसानों के हितों की रक्षा के लिये जो कार्य किये थे उनके विषय में वे किसानों को और जागरूक करें I इस अवसर पर धर्मेन्द्र लोधी ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी का निष्ठावान सिपाही हूं और पार्टी ने जो ज़िम्मेदारी मुझे दी है उसको पूरी निष्ठां के साथ निभाऊंगा और पार्टी के उच्च नेतृत्व के हाथों को मज़बूत करने के लिये कार्य करूँगा I

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों में नेत्रपाल सिंह, महेश चन्द्र यादव, प्रदीप रावत, चो० दलवीर सिंह, आनंद बघेल, नितेश कुमार, अतुल भारद्वाज, पिंकू बघेल आदि थे I

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks