दामाद ने शराब के नशे में मार डाला ससुर को शब छिपाया

एटा
बुजुर्ग की हत्या कर जंगल में फेंका शव
पहचान मिटाने का चेहरा कुचला, दामाद पर आरोप
◾पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी दामाद को गिरफ्तार किया
◾जिले के सकीट थाना के गांव मुबारकपुर सराय की घटना
जिला इटावा, थाना ऊसरहार क्षेत्र के गांव भडरपुरा निवासी सोने खां (60) पुत्र जाहर खां की रविवार रात हत्या कर दी गई और शव को जंगल में फेंक दिया गया। उसका चेहरा कुचला हुआ था। मृतक के पुत्र जफरूद्दीन ने पिता की हत्या करने का आरोप बहनोई जमील पुत्र कलक्टर खां निवासी मुबाकरपुर सराय (सरैया) पर लगाया है।
थाना सकीट के प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार गौतम ने बताया कि सराय मोड़ के पास जंगल से बुजुर्ग का सोमवार को शव बरामद हुआ। तहरीर के आधार पर मुकदमा नामजद दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks