मथुरा के परिक्रमा मार्ग पर उमड़े श्रद्धालु कोरोना का खौफ भी नहीं रोक सका कदम

*#Mathura….* *मथुरा के परिक्रमा मार्ग पर उमड़े श्रद्धालु* *कोरोना का खौफ भी नहीं रोक सका कदम* अक्षय नवमी पर सोमवार को मथुरा के पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने अक्षय पुण्य प्राप्ति के लिए नंगे पैर राधे-राधे के जयकारे लगाते हुए प्रभु भक्ति में लीन होकर परिक्रमा शुरू की। परिक्रमा मार्ग पर मानव श्रृंखला टूटने का नाम नहीं ले रही थी। यह सिलसिला शाम तक चलता रहा। कोरोना वायरस का खौफ भी परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं के कदम नहीं रोक सका है। कई श्रद्धालु बिना मास्क के परिक्रमा करते दिखाई दिए।  अक्षय नवमी की परिक्रमा हल्की ठंड में रविवार आधी रात ही शुरू हो गई थी। टोलियों के रूप में कोई तीन वन, तो कोई मथुरा की परिक्रमा लगा रहा था।  परिक्रमा से पहले श्रद्धालुओं ने मथुरा के विश्राम घाट पर यमुना स्नान कर पूजन किया। इस दौरान विश्राम घाट, बंगाली घाट, रंगेश्वर महादेव मंदिर, डेंपियर नगर, भूतेश्वर, पोतराकुंड, सरस्वती कुंड, चामुंडा, गायत्री तपोभूमि, गोकर्ण नाथ, मोक्षधाम, गऊघाट पर भारी भीड़ रही।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks