अलीगढ़ में प्रवेश से पहले बॉर्डर पर होगी कोरोना जांच,स्टेशन पर टीम की तैनाती कल से

अलीगढ़,22/11/20 से अलीगढ़ में प्रवेश से पहले बॉर्डर पर होगी कोरोना जांच,स्टेशन पर टीम की तैनाती कल से
दिल्ली सहित अन्य राज्यों में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को लेकर आज से जिले के सभी बॉर्डर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात रहेगी।अलीगढ़ में प्रवेश से पहले लोगों की कोरोना जांच होगी। अगर,कोई संक्रमित पाया जाता है तो उसे तत्काल अस्पताल भेजा जाएगा।दिल्ली-हरियाणा से आने वालों पर खासतौर पर निगाह रखने के निर्देश दिए गए हैं।इसके लिए गभाना और टप्पल बार्डर पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों को तैनात किया गया है।इधर,ट्रेनों के जरिये जिले में आने वाले लोगों की भी कोरोना जांच स्टेशन पर ही कराने की व्यवस्था की जा रही है।जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि देश के कई राज्यों में कोरोना की दूसरी व दिल्ली में तीसरी लहर आ गई है।इस बार कोरोना वायरस पहले से अधिक खतरनाक है।स्वास्थ्य विभाग को सभी बार्डरों पर टीम तैनाती के निर्देश दिए हैं।एडीएम प्रशासन सहित सभी एसडीएम व पुलिस क्षेत्राधिकारियों को बार्डरों पर निगरानी करने और जांच कराने का जिम्मा सौंपा गया है।इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को अनुमोदन कर दिया जाएगा।कोरोना कंट्रोल रूम प्रभारी स्मृति गौतम ने बताया कि स्टेशन पर टीम तैनाती के संबंध में विचार-विमर्श चल रहा है। सोमवार तक स्टेशन पर भी टीमों को जांच के लिए तैनात करने की व्यवस्था पर अमल कर लिया जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks