
#Etah…
मतदेय स्थलों की सूची का हुआ अन्तिम प्रकाशन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सूचित किया है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के लिए आगरा 05 खण्ड स्नातक एवं 06 खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से द्विवार्षिक निर्वचन-2020 के लिए भेजे गये मतदेय स्थलों के प्रस्तावों का अनुमोदन प्रदान किया जा चुका है। मतदेय स्थलों की सूची का अन्तिम प्रकाशन कर दिया गया है। मतदेय स्थलों की सूची सम्पूर्ण निर्वाचन क्षेत्र जनपद एटा के जिला निर्वाचन कार्यालय एवं निर्दिष्ट स्थानों पर जन सामान्य के लिए अवलोकन हेतु उपलब्ध है।