
#Lucknow….
शादी समारोह पर नई गाइडलाइन से लोगों के सामने आयी मुश्किल
◾शादी समारोह के निमंत्रण बांट दिए, अब मना कैसे करें
◾समारोहों में 200 की जगह केवल 100 लोगों के शामिल होने के आदेश से शादी वाले घरों में असमंजस
◾मैरिज होम के हॉल में क्षमता के मुताबिक 50 फीसदी लोग रहेंगे मौजूद, डीजे और बैंडबाजे पर भी प्रतिबंध
कोरोना संक्रमितों के मामले बढ़ने पर प्रदेश सरकार ने शादी और अन्य सामूहिक समारोहों में अधिकतम 100 लोगों की संख्या तय की है। विवाह समारोह में 200 मेहमानों की जगह अब केवल 100 मेहमान ही शामिल हो पाएंगे। इस आदेश के बाद उन परिवारों के सामने संकट आ गया है जिनके घरों में देवोत्थान और सहालग में शादी समारोह की तैयारियां की जा रही थीं।
शादी के कार्ड तो 200 लोगों को बुलाने के मुताबिक बांटे जा चुके हैं, मुश्किल यह है कि अब उन्हें मना कैसे करें। महज तीन दिन पहले सरकारी आदेश के आ जाने से वैडिंग बिजनेस से जुड़े कैटरर, मैरिज होम संचालक और अन्य लोग भी परेशान हैं।