पुलिस द्वारा 11 अभियुक्त गिरफ्तार, 25 लीटर स्पिरिट, 500 ग्राम केरोसिन, 332 ढक्कन, 1028 नकली क्यूआर कोड 218 देशी क्वार्टर, 15 लीटर कच्ची शराब बरामद

एटा ~ अवैध शराब बरामदगी करने के लिए चलाये गए अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 11 अभियुक्त गिरफ्तार, 25 लीटर स्पिरिट, 500 ग्राम केरोसिन, 332 ढक्कन, 1028 नकली क्यूआर कोड 218 देशी क्वार्टर, 15 लीटर कच्ची शराब बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 11 अभियुक्तों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।

1- थाना मारहरा
दिनांक 21.11.2020 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था ड्यूटी / चेकिंग के दौरान 40 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ दो अभियुक्तों सत्यवीर पुत्र शिवराज निवासी धरपसी थाना मारहरा एटा को अभियुक्त के घर से, अशोक पुत्र हाकिम निवासी मैहनी थाना मारहरा एटा को भुरगवा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मारहरा एटा पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

2- थाना सकीट
दिनांक 21.11.2020 को थाना सकीट पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था ड्यूटी / चेकिंग के दौरान 60 अवैध देशी शराब क्वार्टर सहित तीन अभियुक्तों ब्रजराज पुत्र सुखवीर निवासी न०काजी थाना सकीट एटा को अंगदपुर प्रतीक्षालय के पास से, सोमेंद्र पुत्र बादशाह निवासी भिदौनी थाना सहावर कासगंज को नैनपुर मार्ग से, प्रेमचंद्र पित्र देवजीत निवासी दौलतपुर थाना सकीट एटा को लोकसपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सकीट एटा पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

3- थाना मिरहची
थाना मिरहची पुलिस द्वारा 10 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त निसार पुत्र नजीरूद्दीन निवासी नगला नत्थू थाना मिरहची एटा को जिन्हैरा बाईपास के पास से गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मिरहची पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

4- थाना रिजोर
थाना रिजोर पुलिस द्वारा 25 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त कायम पुत्र हरीशचंद्र निवासी नगला बरी थाना रिजोर एटा को नगला कन्हौली तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना रिजोर पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

5- थाना अवागढ़
थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा 83 पव्वे अवैध देशी शराब, 25 लीटर स्पिरिट, 500 ग्राम केरोसिन, 332 ढक्कन, 1028 नकली क्यूआर कोड के साथ दो अभियुक्तों अमरीश पुत्र राजपाल निवासी नगला रामजीत थाना अवागढ़ एटा, यतेन्द्र पुत्र नवाब निवासी नगला भिखारी थाना अवागढ़ एटा को सिकरारी चौराहा देशी शराब की दुकान से गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना अवागढ़ पर मुअसं- 353 धारा 60,60A आबकारी अधिनियम, 420, 467, 468, 471 भादवि पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

6- थाना कोतवाली देहात
कोतवाली देहात पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था ड्यूटी / चेकिंग के दौरान 15 लीटर कच्ची अवैध देशी शराब के साथ दो अभियुक्तों बंटू पुत्र मुलायम निवासी जावडा थाना कोतवाली देहात एटा को जावडा के पास से, मेघ सिंह पुत्र पन्नालाल निवासी नगला माची थाना कोतवाली देहात एटा को बदरिया के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली देहात पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks