
*#Lucknow….* *गृह मंत्रालय को नहीं पता, राष्ट्रपिता कब बने महात्मा बापू* गृह मंत्रालय को पता ही नहीं है कि वह कौन सी तारीख थी, जिस दिन महात्मा गांधी को आधिकारिक रूप से राष्ट्रपिता घोषित किया गया था। इस बात का खुलासा बनारस के युवा की ओर से दाखिल की गई आरटीआई से हुआ है। बनारस के अस्सी क्षेत्र निवासी पेशे से मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव युवक कमलेश सिंह ने सूचना के अधिकार के तहत गृह मंत्रालय से यह जानकारी मांगी थी।