यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया


एटा,यातायात जागरूकता माह नवम्ब आज दिनांक 21-11-2020 को यातायात जागरुकता माह नवम्बर 2020 के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री ओमप्रकाश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर/ यातायात श्री राजकुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में ट्रक चालकों को राजमार्गों पर सड़क के किनारे स्थित ढावों /होटलों पर स्थानीय थाने के प्रभारी द्वारी वाहन चालको विशेषकर ट्रक चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया गया तथा वाहनों पर रेट्रो रिफलेक्टिव लगाने हेतु प्रेरित किया गया व लगाये गये। साथ ही विना हेलमेट के दो पहिया वाहन व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी। शहर के व्यस्त चौराहौं पर होर्डिंगस् लगायीं गयी व 06 वैनर लगाये गये 1100 पम्पलेट वाँटी गयी एवं फेसबुक ,व्हाट्सऐप,ट्विटर,एवं अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरुक किया गया। एवं दैनिक चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले विभिन्न वाहनों के 146 ई-चालान पर 156600 रुपये जुर्माना किया गया ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks