
कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के *करमैनीघाट पुलिस चौकी पर बोलेरो की ठोकर से सिपाही घायल* कैम्पियरगंज।सोमवार की रात 8बजे के करीब शराब के नशे में धुत्त बोलेरो चालक ने करमैनीघाट पुलिस चौकी पर फिल्म स्टाइल में गाड़ी साइकिल मोटरसाइकिल पर चढ़ाते बैरियर तोड़ते हुए सिपाही को ठोकर मार दिया।जिससे सिपााही दुर्गेश कुमार घायल हो गये।घायल सिपाही को सीएचसी ले जाया गया।जहां इलाज चल रहा है। सोमवार की रात करीब 8बजे करमैनीघाट चौकी पुलिस पुल पर लक्ष्मी मूर्ति विसर्जन में शांति व्यवस्था में लगी थी।एक एक कर गाड़ियों को पास कर रही थी ताकि जाम न लगने पाये।इतने में करमैनीघाट शराब भट्टी की ओर से नशे में धुत्त चालक बोलेरो लेकर आया और करमैनीघाट पुलिस चौकी पर खड़ी साइकिलों व बाइकों को ठोकर मारते बैरियर तोड़ते हुए ड्यूटी पर तैनात सिपाही दुर्गेश कुमार को ठोकर मार दिया।जिससे सिपाही गिरकर गाड़ी के नीचे आ गये और घायल हो गये।संयोग ठीक था कि गाड़ी नहीं चढ़ी।चालक गाड़ी छोडकर फरार हो गया।बोलेरो गाड़ी व गाड़ी में बैठे एक ब्यक्ति को नशे में पुलिस ने कब्जेे में ले लिया है।