
. हज यात्रा के लिए ऑनलाइन कर सकते हैं
आवेदन, जानिए कहां मिलेगा फार्म
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
गोरखपुर/ उत्तर प्रदेश शासन ने अगले साल की हज यात्रा के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। हज आवेदन फार्म, हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर ऑनलाइन और हज कमेटी आफ इण्डिया के मोबाइल एप के माध्यम से भरे जा सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदक का मोबाइल नम्बर व ई-मेल आईडी आवश्यक है जिस पर ओटीपी आएगा। ओटीपी इण्टर करने पर रजिस्ट्रेशन पूर्ण होगा एवं आवेदन सम्भव होगा। आवेदन भरने के बाद आवश्यक प्रपत्र अपलोड कर रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा किया जाएगा तब प्रिंटआउट निकाला जा सकेगा।
यह जानकारी जिला अल्पसंख्यक अधिकारी आशुतोष पाण्डेय ने दी। उन्होंने बताया कि सभी प्रपत्र जेपीजी एवं जेपीईजी फारमैट में होंगे। फोटोग्राफ का साइज 5 केवी से 20 केवी के 100 से 148 पिक्सल होगा। प्रपत्रों का साइज 80 से 250 केवी के बीच 570 से 795 पिक्सल होगा। आवेदन अन्तिम तिथि 10 दिसम्बर तक भरे जा सकते है। एक कवर में एक ही परिवार के अधिकतम तीन एवं न्यूनतम एक व्यक्ति आवेदन कर सकेंगे। 7 नवम्बर 2020 को आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम या 65 वर्ष से अधिक नही होना चाहिए। रजिस्ट्रेशन शुल्क 300 प्रति आवेदक की दर से वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर आनलाइन ई पेमेण्ट से अथवा आफलाइन वेबसाइट पर उपलब्ध पे-इन-स्लिप डाउनलोड कर हज आफ इण्डिया के स्टेट बैंक खाता संख्या-35398104789 HAJ PIJGRIM PROCESSING FEE अथवा यूनियन बैंक खाता संख्या-318702010406010 HAJ PIJGRIM PROCESSING FEE में जमा कराया जा सकेगा।
ऑनलाइन आवेदन में दिक्कत यहां मिलेगी
सहायता
आशुतोष पाण्डेय ने बताया कि आनलाइन आवेदन करने के उपरान्त आवेदक को फोटो, जमा धनराशि की रसीद, पासपोर्ट की प्रथम व अन्तिम पृष्ठ तथा बैंक पासबुक एवं कैसल्ड चेक की प्रति वेबसाइट पर आनलाइन अपलोड करना आवश्यक होगा। यदि जिन हज आवेदकों को आनलाइन आवेदन अपलोड करने में कठिनाई आ रही है तो वह जिलों में स्थापित हज ई-सुविधा केन्द्र,हज फैसिलीटेशन सेन्टर, स्वयं सेवी संस्थाओं, राज्य हज समिति के कार्यालय से सहायता प्राप्त कर सकते है। इन स्थलों पर हज आवेदन आनलाइन करने व प्रपत्रों को अपलोड करने की निःशुल्क व्यवस्था दी गई है।
पासपोर्ट की वैधता 10 जनवरी 2022 तक
अनिवार्य
हज आवेदन करते समय पासपोर्ट की वैधता 10 जनवरी 2022 तक की होना अनिवार्य है। पासपोर्ट आवेदन की अन्तिम तिथि के बाद का नहीं होना चहिए। आवेदन फार्म में अंकित आवासीय पता यदि पासपोर्ट में अंकित पते के समान है तो आवासीय प्रमाण के रूप में पासपोर्ट की स्वहस्ताक्षरित फोटो प्रति मान्य होगी। भिन्न होने की स्थिति में स्वहस्ताक्षरित प्रपत्र जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, निर्वाचन आयोग द्वारा जारी वोटर पहचान पत्र व गत तीन माह के बिजली/टेलीफोन बिल (लैण्डलाइन) पानी का बिल, गैस कनेक्शन प्रमाण पत्र आवेदन फार्म के साथ संलग्न किए जाएंगे। इन्हें वेबसाइट पर अपलोड भी किया जाएगा।
45 वर्ष से 65 वर्ष के बीच की महिलाएं ही जा
सकेंगी मरहम श्रेणी में
पाण्डेय ने बताया कि बिना मरहम श्रेणी की महिलाएं जिनकी आयु आवेदन के समय 45 वर्ष से कम अथवा 65 वर्ष से अधिक न हो वही महिलाए एक ग्रुप में अधिकतम तीन आवेदन कर सकती हैं। उन्हे लेडिज विदआउट मेहरम कैटेगरी में रखा जाएगा।
दिक्कत हो तो इन नम्बरों पर करें कॉल
हज आवेदन में किसी प्रकार की कठिनाई आने पर आवेदक हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई के हैल्पलाइन नम्बर 022-22107070 (100 लाईन्स युक्त) आटोमेटड इंफार्मेशन सेन्टर पर सम्पर्क कर सकते है अथवा उप्र हज समिति के सीयूजी नम्बरों
7310103531,
7310103532,
7310103536,
7310103537,
7310103538,
7310103541,
7310103543 पर सम्पर्क कर सकते हैं।