एटा मृतक किसान के परिजनों को दिलाए तीन लाख राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना के अंतर्गत स्वर्गीय श्री सूबेदार सिंह निवासी नगला दलीप बड़ागांव पोस्ट पिलुआ जनपद एटा की अपने धान के खेत में पानी लगाते समय सर्प के काटने से आकस्मिक मृत्यु हो गई थी जिनकी मृत्यु के उपरांत अथक प्रयास कर कृषि उत्पादन मंडी समिति की तरफ से ₹300000 का भुगतान मृतक की पत्नी श्रीमती मुरता देवी को उपलब्ध कराया गया उपरोक्त मृतक की पत्नी को अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी एवं राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री कथा अरविंद कुमार कृषि उत्पादन मंडी समिति एटा के द्वारा चेक प्रदान कराया गया एवं समस्त किसान भाइयों से अपील की जाती हैं किसी भी किसान साथी के साथ देवीय आपदा की वजह से अप्रिय घटना हो जाती है तो कागज कार्रवाई कराते हुए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने का कष्ट करें आवश्यकता पड़ने पर संगठन के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों से सहयोग प्राप्त कर योजनाओं का लाभ लें