बिहार में तीसरे चरण का मतदान शुरू, 78 सीटों के लिए वोटिंग जारी

बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के तहत 78 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू हो गया है. आज 78 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाने हैं. सभी की निगाहें राज्य में सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्षी महागठबंधन के बीच कांटे के मुकाबले पर टिकी हैं.
बिहार चुनाव में एनडीए जहां सरकार एंटी इन्कम्बेंसी फैक्टर को टालने के लिये पूरा जोर लगा रहा है, वहीं आरजेडी नीत महागठबंधन भी पूरे जोश में है. बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, निर्वाचन आयोग के निर्देशन में निर्वाचन विभाग निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव कराने के लिये कृतसंकल्प है. जिलों में मतदान कर्मियों की प्रतिनियुक्ति तथा कोरोना संक्रमण से बचते हुए समस्त गतिविधियां संचालित की जा रही हैं.