के प्रयास की घटना में वांछित चल रहा आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार

एटा – थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, ग्राम सराय अहमद खां में हुई हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहा आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना मारहरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 218/2020 धारा 307, 504 भादवि की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना*- दिनांक- 24.10.2020 को वादी भूदेव सिंह पुत्र रामकौर निवासी सराय अहमद खां थाना मारहरा द्वारा थाना मारहरा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि वादी के पुत्र ब्रजनंदन, भगवतीप्रसाद व बबलू अपने खेत के समर से पानी लगाकर आ रहे थे। तभी रास्ते में वादी के ही गांव के एदल, पुष्पेन्द्र एवं गौरव उनके साथ गालीगलौज करने लगे, जिसका विरोध करने पर तीनों ने जान से मारने की नीयत से वादी के पुत्रों पर फायरिंग की जिससे वादी के पुत्र घायल हो गए आवाज सुनकर जब गांव वाले इकट्ठा हुए तो ये लोग भाग गये। इस सूचना पर थाना मारहरा पर *मु0अ0सं0- 218/2020 धारा 307, 504 भादवि* में अभियोग पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* दिनांक 02.11.2020 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रहे वांछित अभियुक्त पुष्पेन्द्र को मारहरा बुढर्रा नगला भूड़ पर बनी ट्यूबवेल के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नोट- घटना से संबंधित दो अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता:-
1- पुष्पेन्द्र पुत्र ऐदल निवासी नगला सराय अहमद खां थाना मारहरा एटा।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1-उ0नि0 मंजीत सिंह
2- आरक्षी रजनेश।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks