भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ #विरोध प्रदर्शन किया

ALIGARH

इन दिनों आलू, प्याज़, टमाटर, खाने की दालें, व खाद्य तेलों की कीमतें आसमान छू रही हैं इसी समस्या को लेकर आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी #विवेक बंसल जी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने #भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ #विरोध प्रदर्शन किया I कांग्रेसजन मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड में एकत्रित हुए और वहाँ से जुलुस के रूप में सेंटर पोइंट चौराहे पहुंचे I प्रदर्शनकारियों के गले में आलू प्याज़ आदि की मालाएं पड़ी थीं और सरकार विरोधी नारे लिखी हुई तख्तियां भी पड़ी हुई थी I सेंटर पोइंट चौराहे पर मुनाफ़ाखोरी पर अंकुश लगाने में विफ़ल रहने पर सरकार के विरुद्ध भारी नारेबाज़ी की I इस अवसर पर कांग्रेसजनों व जनता को संबोधित करते हुए #विवेक बंसल जी ने कहा कि आज देश की जनता लॉकडाउन की मार झेल रही है ऊपर से सब्ज़ियों वे अन्य प्रमुख खाद्य वस्तुओं में बिचौलियों द्वारा की जा रही भारी मुनाफ़ाखोरी को रोकने में सरकार की विफ़लता ने जनता की कमर तोड़कर रखदी है सरकार समाचार पत्रों में कई कई पेज के काफ़ी महंगे विज्ञापन देकर अपनी उपलब्धियों का झूठा बखान कर रही है लेकिन आम जनमानस की ओर उसका कोई ध्यान नही है जिन चीज़ों का किसानों को समर्थन मूल्य भी नही मिल पा रहा है उन चीज़ों को मुनाफ़ाखोर कालाबाज़ारी करके काफ़ी ऊँचे दामों में बेच रहे हैं इससे ये सिद्ध होता है कि देश की और प्रदेश की भाजपा सरकारों के संरक्षण में मुनाफ़ाखोरी और काला बाज़ारी का व्यवसाए काफ़ी फल फूल रहा है I अतः हम सरकार से मांग करते हैं कि सब्ज़ियों व खाद्य वस्तुओं, खाद्य तेलों की कालाबाज़ारी रोकने के लिए सरकार तत्काल क़दम उठाये अन्यथा हम कांग्रेसजन देश की आम जनता की लड़ाई लड़ने के लिए सड़कों पर उतरने से नहीं चुकेंगे I

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks