नसरुल्लागंज नगर परिषद की मनमानी से हो रहा है लाखों रुपए का नुकसान

 

नसरुल्लागंज नगर परिषद की मनमानी से हो रहा है लाखों रुपए का नुकसान

इंदौर रोड सीहोर नाका पर नगर परिषद अध्यक्ष एवं पार्षदों द्वारा मीटिंग में प्रस्ताव होने के बाद सीहोर नाके के बीचो-बीच चौराहे बनाया गया था उस चौराहे को बनाने की लागत लगभग एक लाख 70 हजार रुपए आई थी

जोकि पूर्व में बने चौराहे को भी ट्रक की टक्कर से टूट गया था उसका कारण यह था कि उस चौराहे के चारों साइड इतनी जगह भी नहीं है की वहां से कोई भी ट्रक घूम सके इसीलिए कभी आगे से टक्कर कभी पीछे से टक्कर लग जाती थी

इससे चौराहे क्षतिग्रस्त हो जाता था पहले वाला चौराहा क्षतिग्रस्त होने के बाद नगर परिषद द्वारा इसका मंथन नहीं किया कि वह किस कारण से टूट रहा है और उसके बाद पुनः उसका संधि करण कर दिया गया इसमें भी हजारों रुपए लगाए गए थे लेकिन आज सुबह फिर एक ट्रक UP 93 BT2786 द्वारा उस चौराहे को पूर्ण रूप से छतिग्रस्त कर दिया गया

इससे ऐसा लगता है कि नगर परिषद अध्यक्ष एवं समस्त पार्षद और अधिकारी जगह का मोहना नहीं करते हैं और लाखों रुपया की योजना बनाकर प्रशासन का लाखों रुपए का नुकसान करते है

अगर पहले से ही जगह का लोकेशन देखकर चौराहे का काम होता तो आज जो लाखों रुपए का नुकसान हुआ है वे नहीं होता और इस पैसे का कोई अच्छी जगह काम में आता अब इस नुकसान की जिम्मेदारी कौन लेगा यह देखने वाला विषय

नसरुल्लागंज से जिला रिपोर्टर आनन्द अग्रवाल की रिपोर्ट

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks