मामूली सड़क हादसे के बाद ऑटो चालक से सरेआम ऐसी मारपीट की गई

जबलपुर –

जबलपुर Viral Video ,मामूली सड़क हादसे के बाद ऑटो चालक से सरेआम ऐसी मारपीट की गई कि देखने वालों की रूह कांप गई। इतना ही नहीं जो बचाने गया उनको आरोपितों ने गालियां देकर धमकाया। मामला अधारताल थाना क्षेत्र के अंतर्गत शोभापुर का है। इस घटना से संबंधित जो वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया उसे देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो चालक को बेहोश होने तक बेरहमी से पीटा गया। बेहोशी की हालत में सेंटिंग की प्लेटें उस पर पटकी गईं। ऑटो चालक को उठा-उठाकर सड़क पर पटका गया। उसके बाद बाइक पर उल्टा लादकर हमलावर उसे थाने तक ले जाने के लिए रवाना हो गए। वायरल वीडियो पर सोमवार को नजर पड़ते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस इस मामले में आज 11:30 बजे पूरी जानकारी देगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks