अदिति ऑफ सेट एवं कोचिंग संचालक महेंद्र प्रताप सिंह ने रक्तदान कर मासूम बेटी के बचाई जान
समाजसेवी राम बिहारी गोस्वामी की पहल पर 2 दिन में आधा दर्जन से अधिक जरूरतमंदों को समय पर मिला खून
समाजसेवी जनप्रतिनिधि टोनी राजा झरकुआ ने ब्लड बैंक को आवश्यक उपकरण किए भेंट

पन्ना जिला अस्पताल का ब्लड बैंक इस समय खुद बीमार पड़ा हुआ है। जिला मुख्यालय के ब्लड बैंक में खून की उपलब्धता ना होने के कारण पीड़ित परिजनों को खून देने के बदले में भी संबंधित ग्रुप का खून उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जिसकी वजह से पीड़ित परिजनों को खून के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। गत दिनांक 11 नवंबर को झरकुआ निवासी राजकुमारी बसोर को जब खून की अत्यंत जरूरत थी तब पीड़ित परिजनों द्वारा मदद की गुहार समाजसेवी राम बिहारी गोस्वामी से लगाई गयी। जिनके द्वारा झरकुआ निवासी जनप्रतिनिधि समाजसेवी केशविद्र सिंह उर्फ टोनी राजा राव साहब झरकुआ को दूरभाष के माध्यम से जानकारी दी गयी। जिन्होंने जिला अस्पताल पन्ना में पहुंचकर अपने मित्र मोहम्मद मुस्तकीम पिता मोहम्मद मुस्तफा उम्र 35 वर्ष निवासी बेनिसागर मोहल्ला द्वारा स्वेच्छा से बी पॉजिटिव रक्तदान कराया गया। इसके उपरांत सुनहरा निवासी राकेश तिवारी पिता बेटा महाराज उम्र 33 वर्ष द्वारा जिगदहा निवासी 28 वर्षीय महिला को स्वेच्छा से रक्तदान किया गया। आज दिनांक 11 अक्टूबर 2020 को पन्ना जिले के सुनवानी ग्राम के समीप निवासी श्रीमती रमन यादव पति रमेश यादव की 10 दिन की नवजात पुत्री को ए पॉजिटिव ब्लड की अत्यंत जरूरत थी। जिसको लेकर रात्रि 11 अक्टूबर से पीड़ित परिजन काफी परेशान थे । जिसकी जानकारी आज 12 अक्टूबर को संजय सिंह राजपूत द्वारा पन्ना जिले के समाजसेवी राम बिहारी गोस्वामी को दी गयी। समाजसेवी राम बिहारी गोस्वामी द्वारा सोशल मीडिया पर संदेश प्रसारित कर पीड़ित 10 दिन की नवजात पुत्री को पन्ना शहर के बेनिसागर मोहल्ला निवासी अदिति ऑफसेट एवं कोचिंग संचालक महेंद्र प्रताप सिंह लोधी के माध्यम से स्वेच्छा से ए पॉजिटिव रक्तदान दो पैकेट कराया गया। जिससे नवजात बच्ची को जहां नया जीवनदान प्राप्त हुआ वही पीड़ित परिजनों को समस्या से निजात प्राप्त मिली। रक्त दान दाता महेंद्र प्रताप सिंह लोधी एवं समाजसेवी राम बिहारी गोस्वामी की समझाइश पर सुनवानी निवासी बंटी राजा और मनमोहन सिंह द्वारा स्वेच्छा से एक यूनिट रक्तदान ब्लड बैंक पन्ना को बी पॉजिटिव किया गया। जिससे ब्लड बैंक में जो बी पॉजिटिव ब्लड ग्रुप उपलब्ध नहीं था उसकी उपलब्धता हो गई।
इसके साथ ही गत दिनांक 11 अक्टूबर 2020 को ही अमानगंज तहसील क्षेत्र के एक 17 वर्षीय किशोरी बालिका जानकी पांडे जो कि जन्म से थीलेसमियां पीड़ित बीमारी से जूझ रही हैं। उनको एबी पॉजिटिव ब्लड की अत्यंत जरूरत थी। जिनको रक्तदान पन्ना जिला के समाजसेवी राम बिहारी गोस्वामी एवं शहर के समाजसेवी राजीव गुप्ता के मित्र स्टेशनरी संचालक सतीश जैन द्वारा स्वेच्छा से एबी पॉजिटिव रक्तदान किया गया एवं एक अन्य 17 दिन की नवजात बेटी को ओ पॉजिटिव ब्लड की अत्यंत जरूरत थी। पीड़ित बालिका का पिता स्वयं रक्तदान करने के लिए मना कर रहा था। जिसको रक्तदान के संबंध में समझाइश राम बिहारी गोस्वामी एवं राजीव गुप्ता द्वारा दी गयी। जिसके बाद स्वेच्छा से पीड़ित पिता द्वारा अपनी पुत्री को पहली बार रक्तदान किया गया। इसके साथ ही दो अन्य जरूरतमंद लोगों को समाजसेवी राम बिहारी गोस्वामी के प्रयासों से समय पर खून उपलब्ध हुआ है।
पन्ना जिले के झरकुआ ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि समाजसेवी टोनी राजा द्वारा जब ब्लड बैंक में कुछ उपकरणों की कमी महसूस की गयी। तब उनके द्वारा ब्लड बैंक के लैब टेक्नीशियन रविकांत शर्मा से आवश्यक उपकरण के संबंध में पूछा गया जो कि उन्होंने बतलाया कि तत्काल में यहां उपलब्ध नहीं है। स्टोर खुलने पर ही उपलब्ध हो सकेगा। जिसके बाद समाजसेवी टोनी राजा द्वारा मनीष स्टोर से रक्तदान में उपयोग किए जाने वाले आवश्यक उपकरण खरीद कर भेंट किए गए। इस पुनीत कार्य में लैब टेक्नीशियन बी पी सैनी रविकांत शर्मा अभय शर्मा रामनाथ ओमरे मिथुन खटीक आदित्य तिवारी केशवेंद्र सिंह उर्फ टोनी राजा राजू गुप्ता समाजसेवी राम बिहारी गोस्वामी का सराहनीय योगदान रहा।